Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

VASTU TIPS : अगर आपके बच्चे का नही लगता पढ़ाई में मन, तो वास्तु के अनुसार घर में करें ये बदलाव और फिर देखें चमत्कार...

Sharda Kachhi
19 July 2023 2:25 AM GMT
VASTU TIPS
x

नई दिल्ली : वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है वही वास्तु शास्त्र में बच्चों से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। घर में वास्तु दोष का प्रभाव …

VASTU TIPSनई दिल्ली : वास्तु शास्त्र मैं विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समाने का समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है वही वास्तु शास्त्र में बच्चों से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। घर में वास्तु दोष का प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर भी पढ़ता है। अक्सर माता-पिता की यह शिकायत होती है कि बच्चे उनका कहना नहीं मानते। ऐसे में वे सबसे पहले उनके सोने एवं पढ़ने का कमरा चेक करें कि वह किस दिशा में है। जानें वास्तु शास्त्र में वर्णित कुछ आसान उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों का भविष्य सुधार सकते हैं।

1. बच्चों का कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होगा तो वे आपकी बात बिलकुल नहीं सुनेंगे। उनका कमरा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में करें।

2. सिरहाना पूर्व दिशा की ओर करवाएं और पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य का चित्र लगाएं।

3. उनके कमरे में ईशान कोण ज्यादा भारी न हो। यदि संभव हो तो ईशान कोण बिलकुल खाली रखें।

4. बच्चों के कमरे में किसी भी तरह का फालतू सामान न रखें।

5. घर के दक्षिण-पश्चिम कोण की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए असली स्फटिक के दो गोलों का इस्तेमाल करें। इन्हें प्रयोग करने से पहले एक हफ्ते तक नमक के पानी में रखें। उसके बाद धोकर कांच की प्लेट में रखें। इन्हें धूप में तीन घंटे रखकर दोबारा घर के अंदर रख दें।

6. दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपने परिवार के सदस्यों का मुस्कराता हुआ चित्र लगाएं।

7. घर में महाभारत या युद्ध के मैदान जैसे हिंसक चित्र न लगाएं।

8. चाकू, छुरी, कैंची, सुई आदि वस्तुएं खुली न रखें तथा रसोई में भी लटकाकर न रखें।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story