Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG Assembly Monsoon Session 2023 : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित, CM भूपेश समेत दिग्गज नेताओं ने कही ये बात

Sharda Kachhi
18 July 2023 6:55 AM GMT
CG Vidhansabha Mansoon Session 2023 :
x

CG Vidhansabha Mansoon Session 2023 :

CG Assembly Monsoon Session 2023 : रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। राजगीत अरपा पैरी के धार गायन के साथ पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री भानुप्रतापसिंह के निधन की सूचना सदन को दी। …

CG Vidhansabha Mansoon Session 2023 :
CG Vidhansabha Mansoon Session 2023 :

CG Assembly Monsoon Session 2023 : रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। राजगीत अरपा पैरी के धार गायन के साथ पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री भानुप्रतापसिंह के निधन की सूचना सदन को दी।

CG Assembly Monsoon Session 2023 : इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, कृष्णमूर्ति बांधी, मोहन मरकाम और शिवरतन शर्मा ने दोनो दिवंगत नेताओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

READ MORE : CG Naxal Breaking : नक्सली जोड़ों ने किया सरेंडर, घोषित था लाखों का इनाम, कई बड़े वारदातों में थे शामिल…

CG Assembly Monsoon Session 2023 : इसके बाद स्पीकर के साथ सभी सदस्यों ने सदन में खड़े होकर दिवंगत दोनो नेताओं को दो मिनट के लिए मौन श्रद्धांजलि दी । इसके बाद दिवंगत नेताओं के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Next Story