Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Bollywood Stars : एक्टिंग के साथ ही इन बिजनेस में भी माहिर हैं ये सितारे, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Sharda Kachhi
16 July 2023 7:22 AM GMT
Bollywood Stars :
x

Bollywood Stars :

Bollywood Stars : बॉलीवुड सितारे अभिनय के लिए मोटी-तगड़ी फीस वसूलते हैं। मगर, जैसे-जैसे इन्हें लोकप्रियता मिलती है, यह अपने काम में विस्तार करने के नए-नए तरीके अपनाते है। कुछ लोग साइड बिजनेस चलाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों ने इंडस्ट्री में रहते हुए ही कमाई के नए साधन अपनाए। इनमें से एक तरीका …

Bollywood Stars :
Bollywood Stars :

Bollywood Stars : बॉलीवुड सितारे अभिनय के लिए मोटी-तगड़ी फीस वसूलते हैं। मगर, जैसे-जैसे इन्हें लोकप्रियता मिलती है, यह अपने काम में विस्तार करने के नए-नए तरीके अपनाते है। कुछ लोग साइड बिजनेस चलाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों ने इंडस्ट्री में रहते हुए ही कमाई के नए साधन अपनाए। इनमें से एक तरीका है प्रोडक्शन हाऊस। जी हां, बॉलीवुड के कई चर्चित स्टार्स प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। आइए जानते हैं…

शाहरुख खान
Bollywood Stars : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। इसके अलावा वह अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान के साथ 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' प्रोडक्शन हाउस कंपनी चला रहे हैं। शाहरुख ने इसके जरिए फिल्म 'ओम शांति ओम', 'रावन', 'डियर जिंदगी' और 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'डार्लिंग्स' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार
Bollywood Stars : अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में शुमार हैं। इसके बावजूद निर्माता-निर्देशक उनके पास फिल्मों की लाइन लगाकर रहते हैं। अभिनय के अलावा खिलाड़ी अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए भी नोट छापते हैं। अक्षय कुमार 'हरी ओम एंटरटेनमेंट' प्रोडक्शन चलाते हैं। फिल्म 'ओ माय गॉड' इसी प्रोडक्शन हाउस के तले बनी है।

read more : 7th Pay Commission : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! अगले महीने से खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी!

आमिर खान
Bollywood Stars : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर ने वर्ष 1999 में अपने नाम की प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इसकी कुछ बेहतरीन प्रोडक्शन फिल्में 'देली बेली', 'लगान', 'दंगल', और 'धोबी घाट' हैं।

सलमान खान
Bollywood Stars : बॉलीवुड के दबंग आखिर इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं! सलमान खान ने वर्ष 2011 में अपने नाम से 'सलमान खान फिल्म' कंपनी को लॉन्च किया था। सलमान खान ने इसके बैनर तले कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

प्रियंका चोपड़ा
Bollywood Stars : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी प्रोडक्शन हाउस की मालिक हैं। अभिनय के मामले में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग और बिजनेस के साथ-साथ अपना प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पैबल पिक्चर' चलाती हैं।

फरहान अख्तर
Bollywood Stars : फरहान अख्तर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अभिनय के अलावा वह सिंगिंग और फिल्म डायरेक्शन में भी नाम कमा चुके हैं। इसके अलावा उनका प्रोडक्शन हाउस भी है। फरहान ने 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'गली बॉय', 'डॉन और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्म अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के बैनर तले प्रोड्यूस कीं।

Next Story