Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Raipur Breaking : भूपेश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों में बड़ा बदलाव, सिंहदेव को ऊर्जा, ताम्रध्वज को कृषि, जाने चौबे और मरकाम को क्या मिला?

Rohit Banchhor
14 July 2023 12:54 PM GMT
Raipur Breaking
x

रायपुर। Raipur Breaking मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ के साथ ही भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऊर्जा विभाग उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को दिए जाने के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया जा रहा है। Read More : RAIPUR BREAKING : …

Raipur Breaking

रायपुर। Raipur Breaking मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ के साथ ही भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऊर्जा विभाग उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को दिए जाने के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया जा रहा है।

Read More : RAIPUR BREAKING : रायपुर के कमल विहार में अधेड़ की हत्या, सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचला, जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के अनुसार रविंद्र चौबे से कृषि, पशु पालन, मछली पालन विभाग गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दिया जा रहा है। वहीं रविंद्र चौबे को डॉ. प्रेमसाय सिंह द्वारा संभाले जा रहे शिक्षा मंत्री और सहकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा जा रहा है। डॉ. प्रेमसाय सिंह हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके अलावा आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा रहा है।

Next Story