Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Body Care: पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो बिना देर किए अपनाएं ये नुस्खा, तुरंत दिखेगा फायदा!

Sharda Kachhi
14 July 2023 2:33 AM GMT
Body Care:
x

Body Care:

Body Care: बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में होने वाली उमस में शरीर में कई तरीके के बैक्टीरिया जन्म लेते हैं, जिनकी वजह से शरीर में कई तरीके की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में सबसे अहम है पसीने की बदबू आना। दरअसल, चाहे बारिश का मौसम …

Body Care:
Body Care:

Body Care: बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश में होने वाली उमस में शरीर में कई तरीके के बैक्टीरिया जन्म लेते हैं, जिनकी वजह से शरीर में कई तरीके की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में सबसे अहम है पसीने की बदबू आना। दरअसल, चाहे बारिश का मौसम हो या फिर गर्मी का, पसीने की बदबू हर मौसम में लोगों को परेशान कर देती है।

Body Care: ये बदबू कई बार लोगों की शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करके परफ्यूम खरीदते हैं लेकिन परफ्यूम का असर भी कुछ समय तक ही रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको इस बदबू से छुटकारा मिल सकता है।

नहाने के पानी में डालें नींबू

वैसे तो अगर आप चाहें तो नींबू वाले साबुन आपको बाजार में मिल जाएंगे लेकिन इनका असर कुछ समय के लिए ही रहता है। ऐसे में अगर आप रोजाना नहाने के पानी में एक नींबू के रस को निचोड़ लें और टब में नींबू के छिलके को भी डाल दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

read more : Horoscope Today 14 July 2023 : मेष, कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन, जानिए सभी जातकों का हाल…

ग्रीन टी

Body Care: अगर आप नहाने के पानी में तीन से चार ग्रीन टी के बैग्स डालकर इन्हें छोड़ देंगे तो ये शरीर की बदबू को कम करने में मदद करेगा। दरअसल, ग्रीन टी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रिलेक्स करने में मदद करते हैं।

बेकिंग सोडा

Body Care: पसीने की बदबू सबसे ज्यादा अंडरआर्म्स से ही आती है, ऐसे में आप चाहें तो अंडरआर्म्स पर थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ कर दें। ये काफी फायदेमंद रहता है। इसके अलावा आप चाहें तो नहाने के पानी में भी बेकिंग सोडा मिला सकते हैं।

एसेंशियल ऑयल

Body Care: अगर आप अपने नहाने के पानी में एसेंशियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर उससे नहाएंगे तो ये पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Next Story