Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Fire Breaking : मॉल में लगी भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग, फंसे लोगों को बचाने रेस्क्यू जारी...

Rohit Banchhor
13 July 2023 9:58 AM GMT
Fire Breaking
x

नोएडा। Fire Breaking ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा मॉल में अचानक भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैलने लगी, कि लोग अपने आप को बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए। वहीं कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना है। भीषण आग लगने से हडंकंप मच गया …

Fire Breaking

नोएडा। Fire Breaking ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा मॉल में अचानक भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैलने लगी, कि लोग अपने आप को बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए। वहीं कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना है। भीषण आग लगने से हडंकंप मच गया है।

Read More : Fire Breaking : कांप्लेक्स के एक दर्जन से अधिक दुकानों में लगी भीषण आग, 5 मिले बेहोशी के हालत में, आग बुझाने का प्रयास जारी…

बता दें कि गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में अपनी जान बचाते हुए कुछ लोग 5वीं मंजिल से नीचे कूद गए। इस घटना में एक व्यक्ति के सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है, उसकी हालत बेहद नाजुक है। सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गैलेक्सी प्लाजा में कितने लोग मौजूद हैं। लोगों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Next Story