Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Delhi NCR Weather Live : राजधानी के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा, भारी बारिश ने मचाई तबाही, राज्य सरकार अलर्ट मोड पर...

Sharda Kachhi
11 July 2023 3:45 AM GMT
Delhi NCR Weather Live :
x

Delhi NCR Weather Live :

Delhi NCR Weather Live : देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। लगातार बारिश और हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी से दिल्ली स्थित यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। भारी बारिश को देखते हुए मंगलवार को भी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूल …

Delhi NCR Weather Live :
Delhi NCR Weather Live :

Delhi NCR Weather Live : देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। लगातार बारिश और हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी से दिल्ली स्थित यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। भारी बारिश को देखते हुए मंगलवार को भी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, दिल्ली सरकार के प्राइमरी तक के स्कूल भी बंद रहेंगे। बारिश के बाद बनी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार भी अलर्ट हो गई है।

अलर्ट मोड पर काम कर रहें अधिकारी
Delhi NCR Weather Live : बारिश की वजह से रेलवे के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। रेलवे स्टेशन, वाशिंग यार्ड और यमुना पुल पर नजर बनाए हुए हैं। ब्रिज के नीचे जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं।

READ MORE : BIG Accident : स्कूल बस और कार की टक्कर में थम गई 6 लोगों की सांसे, हर तरफ मची चीख-पुकार, जानिए कहां हुआ ये खौंफनाक हादसा?

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर
Delhi NCR Weather Live : सोमवार शाम से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल स्तर नीचे आने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे में यमुना के तटीय इलाके जलमग्न होंगे। इसका असर यमुना खादर में रहने वाले करीब 40,000 लोगों पर पड़ेगा।

बारिश ने बढ़ाई दिल्लीवालों की मुश्किलें
Delhi NCR Weather Live : बाढ़, बारिश और बीमारी दिल्लीवालों पर भारी पड़ रही है। दो दिन की तेज बारिश में बेशक सोमवार कमी आई, लेकिन कॉलोनियों के जलजमाव ने लोगों को परेशान किया। जगह-जगह पानी भरा होने से कई कॉलोनियों में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में जलजनित बीमारियों का खतरा इन कॉलोनियों में गहराएगा।

Next Story