- Home
- /
- Breaking News
- /
- Big News : पेशाब कांड...
Big News : पेशाब कांड के शिकार पीड़ित के सीएम शिवराज ने धोए पैर, हाथ जोड़ कर मांगी माफ़ी, देखें वीडियो...
भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशरथ गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसके पैर धोए और माफी भी मांगी। बीते दिनों आदिवासी युवक पर खुलेआम पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले के आरोपी कथित भाजपा …
भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशरथ गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसके पैर धोए और माफी भी मांगी। बीते दिनों आदिवासी युवक पर खुलेआम पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले के आरोपी कथित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया। प्रवेश शुक्ला पर एनएसए की भी कार्रवाई की गई।
Big News : पेशाब कांड के शिकार पीड़ित के सीएम शिवराज ने धोए पैर, हाथ जोड़ कर मांगी माफ़ी, देखें वीडियो…@ChouhanShivraj https://t.co/z9tT0zMSAD pic.twitter.com/UVoysx5brw
— TCP 24 News (@tcp24News) July 6, 2023
मुख्यमंत्री चौहान ने इस घटना के सामने आने के बाद ही अपनी भावनाओं के न केवल व्यक्त किया था बल्कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में दशरथ गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, उसके पैर धोए और माफी भी मांगी। इतना ही नहीं बाद में मुख्यमंत्री चौहान ने दशरथ का सम्मान भी किया।