Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 4 July 2023 : सावन के पहले दिन इन राशियों को मिलेगी बजरंग बली और भोलेनाथ की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Rohit Banchhor
3 July 2023 4:53 PM GMT
Horoscope Today 1 May 2023
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 4 July 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 जुलाई 2023 को मंगलवार है, 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन में भोलेनाथ की पूजा …

Horoscope Today 1 May 2023

नई दिल्ली। Horoscope Today 4 July 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 जुलाई 2023 को मंगलवार है, 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है, इसके अलावा मंगलवार होने के कारण बजरंग बली की भी विशेष पूजा अर्चना होती है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। भगवान शंकर और हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

Read More : Horoscope Today 3 July 2023 : धन के मामले में वृष और सिंह राशि वालों के लिए होगा खास, जानिए सभी जातकों का हाल…

मेष- मन थोड़ा अलग-अलग रहेगा, लेकिन शाम होने तक सभी से मिलने जाएंगे। आपको बेकार का गुस्सा नहीं करना चाहिए, बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पढ़ाई में बिजी रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृष- आज थोड़ा परेशान रह सकते हैं, लेकिन अपने में विश्वास रखें। जो खोया है वो मिलेगा भी। पढ़ाई-लिखाई के कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। आय के साधन बनेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप परेशान हो, संयम रखें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
कर्क- आज आपको सभी से हंसकर बात करनी चाहिए और आज आपमें आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन हंसी -खुशी बीतेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कायों में बढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह- मन परेशान हो सकता है, इसलिए अपने तक ही चीजों को रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मंगलवार को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुटुंब में मान-सम्मान की मिलेगा, घर में मंगल कार्य होंगे।
कन्या- मंगलवार को मन प्रसन्न तो रहेगा, पर आपमें चीजों को सहनें की क्षमता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की मिलेगा। कारोबार में बदलाव के योग हैं।
तुला- धर्म-कर्म में आपका ज्यादा ध्यान लगेगा। बिजनेस की भागदौड़ तो रहेगी, लेकिन यह आपके लिए लाभ के मौके लाएगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
धनु- मन प्रसन्न रहेगा। आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी।

Read More : Horoscope Today 2 July 2023 : इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानिए अपना राशिफल…

मकर- वालों का कला या संगीत में झुकाव बढ़ सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृश्चिक- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। बदलाव के योग हैं।
कुंभ- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। घर में कोई मंगल आयोजन हो सकते हैं। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। किसी महिला से धन मिलने की भी संभावना हो सकती है।
मीन- आपको अपनी बातों को ध्यान से बोलना है, वाणी पर कंट्रोल बहुत जरूरी है। नौकरी में आपको फायदा मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के मौके मिल सकते हैं।

Next Story