Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : बाइक सवार तीन युवक कुंए में गिरे, एक की गई जान, दो घायल...

Rohit Banchhor
3 July 2023 2:50 PM GMT
CG News
x

सक्ती। CG News जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बासीन के पास बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर कुंए में गिर गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 युवक घायल हैं। बताया जाता है कि सभी बाइक पर सवार होकर मिरोनी बैराज घूमने गए थे। मगर लौटने के दौरान रास्ते …

CG Newsसक्ती। CG News जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बासीन के पास बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर कुंए में गिर गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 युवक घायल हैं। बताया जाता है कि सभी बाइक पर सवार होकर मिरोनी बैराज घूमने गए थे। मगर लौटने के दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया है।

Read More : CG News : करंट की चपेट में आने से नवविवाहिता की हुई मौत, चार माह पहले ही हुई थी शादी…

बता दें कि सुखापाली निवासी महेंद्र बघेल, राज कुमार निराला और सचिन जांगड़े तीनों दोस्त थे। तीनों रविवार को घूमने के लिए मिरौनी में बने बैराज गए हुए थे। बताया गया है कि शाम होने पर तीनों लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वे अभी लौटने के दौरान ग्राम बासीन पहुंचे थे। इसी दौरान इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

Read More : CG News : पत्नी का गला घोटकर आनन-फानन में कर रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार…

अनियंत्रित होने के बाद रोड किनारे बने कुंए में गिर गई। कुआं 40 से 50 फीट गहरा था। उधर हादसे की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर सीढ़ियों के सहारे घायलों को निकाला गया था। वहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महेंद्र बघेल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया है। जबकि 2 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। जहां उनकी हालत स्थिर है।

Next Story