Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : हल लेकर खेत से लौट रहा था किसान, अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत...

Rohit Banchhor
3 July 2023 1:32 PM GMT
CG Accident
x

कवर्धा। CG Accident जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी कर रही है। Read More …

CG Accident

कवर्धा। CG Accident जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर गई जान, चालक फरार…

बता दें कि किसान नांगर (हल) लेकर खेत से लौट रहा था, जहां किसान को अनियंत्रित गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। किसान के शरीर से बहुत खून बहा है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट है। जानकारी के मुताबिक ग्राम इंदौरी के पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मारी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Next Story