- Home
- /
- Breaking News
- /
- Big Breaking :...
Big Breaking : महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा, शिंदे सरकार में डिप्टी CM बने अजित पवार, छगन भुजबल भी बने मंत्री...
मुंबई: NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है और शरद पवार की एनसीपी टूट के कगार पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफे की …
मुंबई: NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है और शरद पवार की एनसीपी टूट के कगार पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफे की पेशकश करने वाले अजित पवार ने आज (रविवार) अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिए राजभवन रवाना हो गए.
NCP leader Ajit Pawar takes oath as the Deputy Chief Minister of Maharashtra at Raj Bhawan. pic.twitter.com/fs3Tn65LLD
— ANI (@ANI) July 2, 2023
#WATCH | NCP leader Ajit Pawar takes oath as Maharashtra Deputy CM in the presence of CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis pic.twitter.com/3l3p1Fi9nB
— ANI (@ANI) July 2, 2023
#WATCH | NCP leader Chhagan Bhujbal takes oath as Maharashtra Minister in the presence of CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis pic.twitter.com/f98odeMrFd
— ANI (@ANI) July 2, 2023
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में एनसीपी की ओर से अजित पवार को मिलाकर कुल 5 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं. मंत्री बनने वालों में हसन मुशरीफ, छगन भुजवल, अनिल पाटिल, दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे आदि का नाम शामिल है.
#MaharashtraPolitics | NCP leader Dhananjay Munde takes oath as Maharashtra Minister pic.twitter.com/U6C2uQVOPt
— ANI (@ANI) July 2, 2023
बता दे की NCP नेता छगन भुजबल और हसन मुशर्रफ ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन में मौजूद थे।
#WATCH | Earlier today, NCP’s Praful Patel was seen entering Raj Bhawan with Ajit Pawar. pic.twitter.com/0OfgTGkht8
— ANI (@ANI) July 2, 2023
#MaharashtraPolitics | An oath ceremony is to be held shortly at Raj Bhavan, Mumbai as several NCP leaders including Ajit Pawar are set to extend support to the ruling Maharashtra govt. pic.twitter.com/XPBLu0QXI8
— ANI (@ANI) July 2, 2023
पवार का राजभवन दौरा उन अफवाहों के बीच हुआ है कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख का पद नहीं मिलने से वह नाराज हैं। बताया जा रहा है अजित पवार ने रविवार सुबह शरद पवार से बिना पूछे पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई थी।