Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Train canceled : सफर पर निकलने वाले यात्री ध्यान दे, 5 जुलाई तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द...

Rohit Banchhor
1 July 2023 2:37 PM GMT
CG Train Cancelled :
x

CG Train Cancelled :

रायगढ़। Train canceled  एक बार फिर मेटेंनेस के कारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कुछ रूट्स पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। 2 से 5 जुलाई तक नैला यार्ड में आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा। ऐसे में रायगढ़-बिलासपुर के बीच चलने वाले मेमू लोकल को रद्द किया जा रहा है। इसी तरह कोरबा से …

CG Train Cancelled :
CG Train Cancelled :

रायगढ़। Train canceled एक बार फिर मेटेंनेस के कारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कुछ रूट्स पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। 2 से 5 जुलाई तक नैला यार्ड में आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा। ऐसे में रायगढ़-बिलासपुर के बीच चलने वाले मेमू लोकल को रद्द किया जा रहा है। इसी तरह कोरबा से चलने वाली मेमू लोकल भी कैंसिल रहेगी। चूंकि यह ट्रेन दिन भर अप- डाउन करती है, ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Read More : CG Train Canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ये ट्रेनें रहेगी 5 दिन रद्द, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर- चांपा सेक्शन के बीच नैला गार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा। इसमें नॉन इंटरलोकिंग का कार्य शामिल है। यह कार्य 2 से 5 जुलाई तक किया जायेगा। इस कार्य के पूरा होते ही सभी गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द-
इस रूट पर 2 से 5 जुलाई तक बिलासपुर और रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर- रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 2 से 5 जुलाई तक बिलासपुर और गेवरारोड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर- गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Read More : Train canceled : असुविधा के लिए खेद है…दशहरा-दिवाली से पहले रेलवे ने फिर रद्द की 200 से ज्यादा ट्रेनें! यहां देखें लिस्ट…

छोटे स्टेशन के यात्री होंगे परेशान-
मेमू लोकल के रद्द होने से छोटे स्टेशन के यात्री परेशानियों में इजाफा हो सकता है क्योंकि, किरोड़ीमलनगर, भूपदेवपुर, राबर्टसन, झाराडीह जैसे स्टेशनों में कोई अन्य गाड़ियां नहीं रूकती है। यहां सिर्फ बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, झारसुगड़ा-गोदियां और टाटा- बिलासपुर पैसेंजर का ही ठहराव है। ऐसे में रायगढ़ से बिलासपुर जाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ेगा। बिलासपुर जाने के लिए सुबह रायगढ़ से करीब 9 बजे जेडी मिलेगी और बिलासपुर से आने के लिए सुबह टिटलागढ़ पैसेंजर ही चलेगी। इस रूट यात्रियों इन्हीं दोनों ट्रेनों से काम चलाना होगा।

Next Story