Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 30 Jun 2023 : मकर और मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक उन्‍नति का दिन, जानिए सभी जातकों का हाल…

Rohit Banchhor
29 Jun 2023 5:03 PM GMT
Horoscope Today 25 Apr 2023
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 30 Jun 2023 सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन में असर पड़ता है। आज यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को समर्पित है। पढ़ें मेष से लेकर …

Horoscope Today 25 Apr 2023

नई दिल्ली। Horoscope Today 30 Jun 2023 सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन में असर पड़ता है। आज यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को समर्पित है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Read More : Horoscope Today 27 Jun 2023 : इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की कृपा दृष्टि, जानिए सभी जातकों का हाल…

मेष- मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज किसी काम से आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी आज आपको समय मिलेगा और आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास करें तो लाभ होगा।
वृष- वृष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है और उासकी रूपरेखा बन सकती है। जीवन स्तर को सुधारने के लिए आप आज जरूरी चीजों की खरीद करेंगे। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है और आपका खर्च बढ़ सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आप अपने काम में काफी तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपकी उन्नति को देखकर सभी लोग हैरान रह जाएंगे और आपकी रुकी योजनाएं सफल होंगी। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने के लिए आपको निरंतर मेहनत करने की जरूरत है। अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ के कार्य से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।
कर्क- कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके किसी जरूरी काम को पूरा करने में बीतेगा। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए प्रयास करते हैं। आज सभी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपको दोस्‍तों की पूरी मदद मिलेगी। ऑफिस में आपकी मनपसंद जगह पर स्थान परिवर्तन भी किया जा सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित न होने की वजह से आप काफी उलझन में रहेंगे। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में कुछ सुधार होने की उम्‍मीद है। आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। अपने काम में ध्यान लगाएं।
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष प्रकार की व्‍यवस्‍था बनाने में बीतेगा। आज आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ेगी तो उसमें आपको नतीजे बेहतर मिलेंगे। आप अपने कार्य को पूरे उत्‍साह से करें तो आपको लाभ होगा। कुछ समय बाद आपको बेहतरीन अनुबंध मिलने से आपको लाभ के अवसर प्राप्‍त होंगे।
तुला- तुला राशि वालों का दिन शुभ नहीं है और आपका भाग्‍य आज साथ नहीं दे रहा है। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लोग आपकी बातों का विरोध करेंगे। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें और आगे बढ़ें।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ है और आपको आज कहीं से बहुत ही मंगलमय समाचार मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें तो आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। आपकी कुछ नवीन योजनाएं सफल होंगी और पुराने झगड़े दूर होंगे। अधिकारी वर्ग के लोगों में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। आज का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल है।

Read More : Horoscope Today 26 Jun 2023 : इन राशि वालों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, भगवान शिव बरसाएंगे कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल…

धनु- धनु राशि वालों का दिन शुभ है और आपको किसी नए संपर्क से लाभ होगा और आपका काम करने में मन भी लगेगा। आज उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है जो किसी प्रकार की रिसर्च से जुड़े हैं। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्‍त होगा और रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। सावधानी से हर काम को करें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। शाम के वक्‍त आपको मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिलेगा।
मकर- मकर राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की चाल आपके भाग्‍य में वृद्धि का संकेत दे रही है। खरीद-फरोख्‍त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार सुबह के वक्‍त ही आपको मिल जाने से पूरा दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। मित्रों के बीच में आपसी संबंध काफी मधुर रहेंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा का मन बना सकते हैं। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी और कारोबार में लाभ देने वाला होगा। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का अवसर आपको मिलेगा। आयात-निर्यात के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कोई निर्णय आपको भविष्‍य में लाभ देगा। आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा का अवसर आपको प्राप्‍त होगा। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।
मीन- मीन राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है। आपके लिए उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे और आपको लाभ होगा। आज कुछ विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। आज ऑफिस में हर कार्य काफी सावधानी के साथ करें। किसी को आज रुपया उधार न दें, वापस मिल पाना काफी मुश्किल होगा।

Next Story