Begin typing your search above and press return to search.
Jharkhand

Fire News : एक ही दिन में दो बार लगी बस स्टैंड में भीषण आग, 8 यात्री बसें जलकर हुई खाक...

Rohit Banchhor
29 Jun 2023 11:14 AM GMT
Fire News
x

रांची। Fire News रांची के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार को दो बार आग लगने से 8 यात्री बसें जलकर खाक हो गईं। इससे बस स्टैंड में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह हादसा है या इसके पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है, यह साफ नहीं हो पाया है। गनीमत यह …

Fire News

रांची। Fire News रांची के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार को दो बार आग लगने से 8 यात्री बसें जलकर खाक हो गईं। इससे बस स्टैंड में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह हादसा है या इसके पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है, यह साफ नहीं हो पाया है। गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

Read More : Fire News : राधे डेकोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी…

बता दें कि गुरूवार के दोपहर लगभग 12 बजे अचानक बस स्टैंड के एक हिस्से से धुआं उठता दिखा। थोड़ी ही देर में दो बसें धू-धूकर जलने लगी। बाद में आग की लपटों ने पास खड़ी 5 और बसों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि मिनटों में ही बसें जलकर खाक हो गयीं। आग लगने की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। जिसके बाद दोपहर करीब 3 बजे फिर से आग लगी और 3 यात्री बसों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Read More : Fire News : स्टेट बैंक में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज और कम्प्यूटर जलकर हुए खाक, पुलिस जांच में जुटी…

बस स्टैंड के एजेंटों का कहना है कि संभवतः शार्ट सर्किट के कारण बसों में आग लगी है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस इसके पीछे किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं कर रही। आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और लोअर बाजार थाना पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, वे सफल नहीं हुए। आग लगने के बाद बस में मौजूद एजेंट, हॉकर और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। किसी अनहोनी की आशंका से लोग इधर-उधर भागने लगे।

Next Story