Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Big Accident : खाई में गिरी पिकनिक पर जा रहे व्यापारियों की कार, तीन की मौत, हर तरफ मची चीख-पुकार

Sharda Kachhi
29 Jun 2023 7:14 AM GMT
Big Accident :
x

Big Accident :

Big Accident : रीवा : जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ शहर से करीब 98 किमी दूर रीवा के क्योटी वाटरफॉल में पिकनिक मनाने जा रहे शहर के व्यापारियों की कार 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल …

Big Accident :
Big Accident :

Big Accident : रीवा : जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ शहर से करीब 98 किमी दूर रीवा के क्योटी वाटरफॉल में पिकनिक मनाने जा रहे शहर के व्यापारियों की कार 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मध्य प्रदेश स्थित रीवा के गढ़ थानाक्षेत्र में देवास गांव के पास हुई। दोनों घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज, रीवा में भर्ती कराया गया है।

Big Accident : मृतकों में पंकज जायसवाल (46), मनीष जायसवाल (42) व शिवम जायसवाल (26) शामिल हैं। पंकज कीडगंज में विश्वामित्र सिनेमाहाॅल के पास रहता था। जबकि मनीष मुट्ठीगंज बरगद वाली गली और शिवम कोठापार्चा, डी रोड पर रहता था। तीनों अपने छह अन्य साथियों के साथ बुधवार को क्योटी फॉल पिकनिक मनाने जा रहे थे। इनमें से पांच क्रेटा कार जबकि चार एक अन्य गाड़ी में सवार थे।

read more : BJP : भाजपा में हो सकते हैं बड़े बदलाव! छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में दिखेगा असर, पीएम मोदी-अमित शाह-जेपी नड्डा की उच्च स्तरीय बैठक के बाद अटकलें तेज…

Big Accident : दोपहर में एक बजे के करीब सभी लालगांव चौकी अंतर्गत देवास मोड़ पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रही क्रेटा कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पुलिया से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

Big Accident : घटना में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें सिरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।

Big Accident : वहां पहुंचने पर मनीष व पंकज को भी मृत घोषित कर दिया गया। रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। साथ ही दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो अन्य का प्राथमिक उपचार कराया गया है।

Next Story