Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Weather Update : तीन दिन से बारिश का सिलसिला जारी, इन इलाको में हुई सामान्य से ज्यादा बारिश, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट...

Sharda Kachhi
28 Jun 2023 7:01 AM GMT
CG Weather
x

Torrential rain causing flood.

रायपुर। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते तीन दिनों से छत्‍तीसगढ़ में हो रही वर्षा बुधवार से थमने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। इसके साथ ही वर्षा की गतिविधियां भी कम होंगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे और …

CG Weather

रायपुर। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते तीन दिनों से छत्‍तीसगढ़ में हो रही वर्षा बुधवार से थमने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। इसके साथ ही वर्षा की गतिविधियां भी कम होंगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। प्रदेश में जून माह में अब तक 122.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 24 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक 160.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए।

रायपुर, बलौदाबाजार सहित छह जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा

जून माह में अब तक रायपुर, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और मुंगेली जिले में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है, इसके अलावा अन्य जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में अब 185.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही सबसे कम वर्षा सरगुजा में 49.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

डोंडीलोहारा 22 सेमी, बालोद 19 सेमी, मोहला 17 सेमी, डोंगरगांव 16 सेमी, छुरिया-गुरुर 14 सेमी, डोंगरगढ़-कुरुद 12 सेमी, महासमुंद-पाटन 11 सेमी, गुंडरदेही 10 सेमी, मानपुर-रामानुजनगर 8 सेमी, रायपुर-बागबहरा 6 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

Next Story