Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Superstitious Celebs : क्या अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के ये सितारे? टोटके पर इन्हें क्यों है खुद से ज्यादा विश्वास? पढ़ें इससे जुड़ी दिलचस्प वजह

Sharda Kachhi
25 Jun 2023 4:54 AM GMT
Superstitious Celebs :
x

Superstitious Celebs :

Superstitious Celebs : बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो टोटको पर विश्वास करते हैं. दरअसल, कई बार देखा गया है कि कुछ लोगों को सफलता आसानी से मिल जाती है तो कई बार इसके लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है फिर भी वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता है तो लोग अंधविश्वास और …

Superstitious Celebs :
Superstitious Celebs :

Superstitious Celebs : बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो टोटको पर विश्वास करते हैं. दरअसल, कई बार देखा गया है कि कुछ लोगों को सफलता आसानी से मिल जाती है तो कई बार इसके लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है फिर भी वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता है तो लोग अंधविश्वास और टोने-टोटके का भी सहारा लेने लगते हैं। हिंदी सिनेमा में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो इन सभी बातों पर विश्वास करते हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

शिल्पा शेट्टी
Superstitious Celebs : इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शिल्पा का मानना है कि जब से उनकी मां ने उन्हें खास पन्ना अंगूठी गिफ्ट की है, उन्हें अपने करियर में कभी मुड़कर नहीं देखना पड़ा है।

अमिताभ बच्चन
Superstitious Celebs : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका फिल्मी करियर सही से नहीं चल रहा था। साथ ही वह बैंकरप्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नीलम रत्न की अंगूठी पहनी। इस अंगूठी को पहनने के बाद उनका काम फिर पटरी पर लौटने लगा। ऐसे में वह इसे अपने लिए लकी मानते हैं।

read more : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस जिले में पलटा केरोसीन से भरा टैंकर, लूटने वालों की मची होड़, फिर हुई पुलिस की एंट्री और…

काजोल
Superstitious Celebs : काजोल के लिए पति अजय देवगन से मिली यह हीरे जड़ित ओम लिखी रिंग खास अजीज है। इसके बिना वह कहीं नहीं दिखाई देती हैं। दरअसल काजोल का मानना है कि यह अंगूठी उन्हें जहां प्रोफेशनली मदद करती है, वहीं उनकी पसर्नल लाइफ में भी शांति बनाए रखने में मददगार है। काजोल इसे अपने सीधे हाथ में पहनती हैं।

विद्या बालन
Superstitious Celebs : विद्या बालन अक्सर ही काजल लगाए नजर आती हैं। उनका यह हाशमी काजल खास पाकिस्तान से आता है। इस काजल को विद्या मेकअप के तौर पर नहीं वह इसे अपने लक के लिए लगाती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि हाशमी काजल और उनके हाथों में पहने हुए बीड्स वाले ब्रेसलेट ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बेहतर किया है।

रणवीर सिंह
Superstitious Celebs : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक काले धागे को अपने लिए लकी मानते हैं। इस धागे को उनकी मां ने उन्हें जब वह बीमार पड़े थे तब पहनाया था। उसके बाद से कभी भी उन्होंने इस धागे को खुद से अलग नहीं होने दिया। यह धागा उनके सीधे पैर में बंधा हुआ है। रणवीर ने इसे न्यूड फोटोशूट के वक्त भी नहीं उतारा था।

Next Story