Begin typing your search above and press return to search.
Beauty

Potato Face Pack : क्या आप भी चाहते है दूध जैसी सफेद और सुंदर स्कीन, तो अपनाएं आलू से बने फेस मास्क, जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल...

Rohit Banchhor
24 Jun 2023 10:21 AM GMT
Potato Face Pack
x

Potato Face Pack : आलू एक ऐसी सब्‍जी है, जो लगभग हर किचन में पाया जाता है। एक कच्‍चे आलू का रस आपकी त्‍वचा संबंधी कई समस्‍याओं का समाधान कर सकता है। इसके रस को कई अलग-अलग चीजों के साथ मिला कर फेस पैक बना कर लगाने से स्कीन से डार्क स्पॉट्स, पिंग्मेंटेशन और …

Potato Face Pack : आलू एक ऐसी सब्‍जी है, जो लगभग हर किचन में पाया जाता है। एक कच्‍चे आलू का रस आपकी त्‍वचा संबंधी कई समस्‍याओं का समाधान कर सकता है। इसके रस को कई अलग-अलग चीजों के साथ मिला कर फेस पैक बना कर लगाने से स्कीन से डार्क स्पॉट्स, पिंग्मेंटेशन और टैनिंग की परेशानी दूर होती है। यही नहीं अगर आपकी स्किन से ग्‍लो चला गया है तो भी आलू का फेस मास्‍क काफी काम आता है। तो जानते हैं आलू के फेस मास्‍क तैयार करने की विधि-

Read More : ऑस्‍ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने किया दावा, आंखों की जांच से पता चलेगा की कितना बचा है इंसान का जीवन, जानें इस रिसर्च की सारी जानकारी…

आलू और टमाटर का फेस पैक - आलू और टमाटर का रस लें, फिर उसमें शहद मिला कर एक चिकना पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
बेस्‍ट रिजल्‍ट पाने के लिये इसे दिन में दो बार लगाएं।
आलू और चावल का फेस पैक - आलू का रस, चावल का आटा, नीबू का रस, शहद सभी सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सूखे फेस पैक को धीरे से स्क्रब करने के लिए पानी का उपयोग करें।
आलू और नींबू का फेस पैक - आलू और नींबू के रस को मिलाएं। मिश्रण में शहद मिक्‍स कर के अच्‍छी तरह से और मिलाएं। इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें। इसे हर दूसरे दिन करें।

Read More : मुंहासों के दाग-धब्बों चेहरे की खूबसूरती हो गई है खराब, तो आलू के इस फेस पैक से मिलेगी राहत, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदे…

आलू और हल्दी का फेस पैक - चेहरे को निखारने के लिए आलू और हल्दी का यह फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक आलू लेकर घिस लें। इस आलू में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। आलू को पीसा भी जा सकता है। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।
आलू और बादाम का फेस पैक - महंगे से महंगे कॉस्‍मेटिक फेल है इस फेसपैक के आगे, उम्र छिपाने के साथ ग्‍लो बढ़ाता है। आलू को घिसकर उसमें शहद और बादाम का तेल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें, स्किन को नमी देने और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इस फेस पैक को लगाया जा सकता है। हफ्ते में एक से 2 बार लगाने पर अच्छा असर नजर आता है।

Next Story