Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Weather Updates : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल! हीटवेव से मिलेगी राहत, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Sharda Kachhi
23 Jun 2023 6:55 AM GMT
Weather Updates :
x

Weather Updates :

Weather Updates : देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा मौसम अपडेट के मुताबिक, कई राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को हीटवेव से भी राहत मिल सकती है। बिहार में इस समय हालात ऐसे हैं कि …

Weather Updates : देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा मौसम अपडेट के मुताबिक, कई राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को हीटवेव से भी राहत मिल सकती है।

बिहार में इस समय हालात ऐसे हैं कि यहां के जिलों में लोगों को हीटवेव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 50 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं, अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 23 से 24 जून तक यहां बारिश हो सकती है। इससे बिहार के लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

दिल्ली NCR का मौसम?

Weather Updates : भीषण गर्मी झेलने के बाद दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

READ MORE : Delhi Metro Viral Video : सोशल मीडिया में फिर छाया दिल्ली मेट्रो…अब अपनी सीट छोड़ बॉयफ्रेंड के गोद में बैठ गई युवती, देखते रह गए अगल -बगल के लोग, देखें वीडियों…

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

Weather Updates : उत्तर प्रदेश का पूर्वी इलाका भीषण गर्मी से बेहाल है। वहीं पश्चिमी इलाकों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Updates : IMD ने एक ट्वीट में बताया की सैटेलाइट से ली गई फोटो उत्तरी पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी दिल्ली और उसके आसपास के उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना दिखाती है।

Next Story