Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Trampled by elephants : बकरियां चराने गए चरवाहा को हाथियों ने कुचला, सुबह मिला शव...

Rohit Banchhor
23 Jun 2023 10:45 AM GMT
Trampled by elephants : बकरियां चराने गए चरवाहा को हाथियों ने कुचला, सुबह मिला शव...
x

बलरामपुर। Trampled by elephants जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाथियों के दल ने बकरी चराने गए एक चरवाहा को कुचल दिया। इससे चरवाहा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण शव नहीं …

बलरामपुर। Trampled by elephants जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाथियों के दल ने बकरी चराने गए एक चरवाहा को कुचल दिया। इससे चरवाहा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह जंगल से चरवाहा का शव बरामद किया गया।

Read More : CG News : राइस मिल गोदाम की ढही दीवार, दबने से एक की गई जान, 11 घायल…

बता दें कि घटना रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक चरवाहा परमेश्वर यादव निवासी ग्राम महावीरगंज गुरुवार को कनकपुर-रामपुर के जंगल में रोज की तरह बकरियां चराने के लिए गया हुआ था। इस दौरान अचानक बारिश भी शुरू हो गई। तभी हाथियों के झुण्ड ने परमेश्वर यादव को कुचल दिया। परमेश्वर जब देर शाम तक अपने घर नहीं लौटा, तो घर के लोगों ने परमेश्वर की खोजबीन शुरू की। तभी इस घटना की सूचना मिली और वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई।

Read More : CG News: ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 6 सेवाओं के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की अनिवार्यता हुई ख़त्म

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक जंगल में शव को खोजने सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जंगल में मृतक परमेश्वर यादव का शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 10 से 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह दल कनकपुर और रामपुर के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। अभी हाथियों का दल चिनिया जंगल में विचरण कर रहा है।

Next Story