Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Heat Stork : प्रचंड गर्मी और लू के बीच मचा कोहराम, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक एसआई सहित 74 लोगों की भीषण गर्मी से मौत...

Sharda Kachhi
18 Jun 2023 2:52 AM GMT
Heat Stork
x

बलिया : आसमान से आग उगलते धूप का प्रकोप इतना विकराल हो गया है कि अब लोगों की जान मुश्किल में है। प्रचंड गर्मी और लू के बीच बलिया जिला अस्पताल के आंकड़े भयावह हैं। आकंड़ों के मुताबिक, बीते तीन दिन में ही हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने …

Heat Stork

बलिया : आसमान से आग उगलते धूप का प्रकोप इतना विकराल हो गया है कि अब लोगों की जान मुश्किल में है। प्रचंड गर्मी और लू के बीच बलिया जिला अस्पताल के आंकड़े भयावह हैं। आकंड़ों के मुताबिक, बीते तीन दिन में ही हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बलिया जिले में पिछले दो दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है। डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। शुक्रवार सुबह से देर रात तक 25 मरीजों की मौत हुई। इस सप्ताह सबसे ज्यादा मौत (31) गुरुवार को हुई।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों की अचानक मौत की संख्या में इजाफा होने के कारण नि:शुल्क शव वाहन तक नहीं मिले। लोगों को निजी वाहनों से शव लेकर जाना पड़ा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह में 101 मौत हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान भी एक दिन में इतनी मौतें नहीं हुई थीं।

गंगा घाटों पर पूरी रात चिता की आग शांत नहीं हो रही है। 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग सबसे ज्यादा मौत की चपेट में आ रहे हैं। अचानक मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। आनन-फानन में इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में कूलर और एसी लगवाए गए हैं। इसके बाद मरीजों को कुछ राहत मिल रही है। चिकित्सक लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बता रहे हैं।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि डा. दिवाकर सिंह भीषण गर्मी के कारण अचानक डायरिया, हीट स्ट्रोक, तेज बुखार, सांस की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई। मरीजों को समय से चिकित्सक सुविधा न मिलने के कारण हालत खराब होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है।

CG News : दक्षिण विधानसभा यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन, सुशील सन्नी अग्रवाल ने योजनाओं की दी जानकारी, जाने विस्तार से…

ट्रैफिक एसआई की मौत, हीट स्ट्रोक से गई जान

वही नयाघाट पर ड्यूटी कर रहे एक यातायात उप निरीक्षक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। उनके साथ ही एक यातायात आरक्षी को भी हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सूचना मिलते ही अस्पताल में एसपी यातायात आदि वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे। मूल रूप से देवरिया जिले में रुद्रपुर के रहने वाले यातायात उप निरीक्षक 53 वर्षीय विनोद सोनकर दो माह पहले ही लखनऊ से स्थानांतरित होकर अयोध्या आए थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी नयाघाट पर लगी थी। बताया जाता है कि दिन में भी उन्हें बुखार की शिकायत थी। शाम होते होते वे गर्मी से व्याकुल हो गए और हालत खराब होने पर नयाघाट पुलिस चौकी में जाकर बैठ गए।

वहीं से उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने उनसे आवास पर जाकर आराम करने के लिए कहा। वे लौट ही रहे थे कि गुदड़ी बाजार के पास बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम 6:25 बजे उन्हें भर्ती कराया गया। 9:05 बजे उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी व तीन पुत्र और एक पुत्री है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि यातायात दरोगा को हीट स्ट्रोक के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही एसपी यातायात आरएस गौतम, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना भेजी गई है। उधर, आईजीआरएस सेल में काम करने वाले 29 वर्षीय सिपाही संजीव कुमार सिंह को भी हीट स्ट्रोक के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story