- Home
- /
- Crime News
- /
- UP Crime : देवर के साथ...
UP Crime : देवर के साथ मिलकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, शव को शौचालय के गड्ढे में दबाया, ऐसा हुआ खुलासा...
मुजफ्फरनगर। UP Crime जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडला में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शरीर को 7 फीट गहरे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं महिला व …
मुजफ्फरनगर। UP Crime जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडला में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शरीर को 7 फीट गहरे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं महिला व उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : UP Crime : किशोरी की बबर्रता पूर्वक हत्या, हाथों में कील ठोंकी, निकाल लीं आंखें, देखकर कांप गए लोगों के रूह…
बता दें कि आशियाम नाम की आरोपी महिला ने 7 जून को अपने पति सागर अहमद 30 वर्ष के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आशिया का उसी इलाके में रहने वाले सागर के सौतेले भाई सुहैल अहमद 28 वर्ष के साथ प्रेम संबंध था। पुरकाजी थाने के एसएचओ ज्ञानेश्वर कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आशिया ने स्वीकार किया कि उसने सुहेल के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मजिस्ट्रेट के समक्ष खुदाई कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।