Begin typing your search above and press return to search.
Food & Cuisine

Sattu Recipes : गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक से बचाता है सत्तू, ये रेसिपी का करें सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक...

Rohit Banchhor
13 Jun 2023 11:18 AM GMT
Sattu Recipes
x

Sattu Recipes : गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पेट को ठंडा रखने के लिए लोग सत्तू का सेवन करते हैं। यह शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाता है। दरअसल घरों में सत्तू के पराठे और सत्तू की कचौड़ी जैसी स्वादिष्ट डिश बनाई जाती है, लेकिन इन्हें बनाने …

Sattu Recipes

Sattu Recipes : गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पेट को ठंडा रखने के लिए लोग सत्तू का सेवन करते हैं। यह शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाता है। दरअसल घरों में सत्तू के पराठे और सत्तू की कचौड़ी जैसी स्वादिष्ट डिश बनाई जाती है, लेकिन इन्हें बनाने के लिए चूल्हे पर या गैस के सामने गर्मी में पसीना बहाते हुए खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं सत्तू की 3 ऐसी रेसिपी जो 5 मिनट में आसानी से तैयार हो जाती है। अगर आपके घर में कभी गैस खत्म हो जाए तब भी आप इस रेसिपी को बनाकर खा सकते हैं।

Read More : साबूदाना के बड़े Indian Recipes, जानिए कैसे बनाए

सत्तू पीने से क्या फायदा होता है?
सत्तू में भरपूर फाइबर होता है, ऐसे में ये मल को ढीला करता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है। सत्तू का शरबत नियमित पीने से पाचन में भी सुधार होता है, एसिडिटी और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है। सत्तू एक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट है जो आपके आंतों से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है।
गुड़ सत्तू का शरबत-
सत्तू का मीठा शरबत बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में 3 चम्मच सत्तू मिलाना होगा। अब इसमें आप जितना मीठा पसंद करते हों, उस हिसाब से गुड़ मिलाएं। अगर आपके पास गुड़ न हो तो आप चीनी भी मिला सकते हैं। गुड़ और सत्तू को मिक्स करने के बाद इसमें आधा नींबू निचोड़ें। आप गुड़ और सत्तू का मीठा शरबत तैयार है। इसे पीकर आपको तुरंत एनर्जी महसूस होगी।

Read More : Healthy Fruit Sandwich Recipe : वीकेंड पर बच्चों को खिलाए हेल्दी फ्रूट सैंडविच, जाने बनाने की आसान रेसिपी

सत्तू का नमकीन शरबत-
जिन लोगों को मीठी चीजें खाना पसंद न हो, वह सत्तू का नमकीन शरबत बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच सत्तू, आधा नींबू, स्वादानुसार नमक, चुटकी भर भुना जीरा पाउडर, चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा सा काला नमक डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें। आपका सत्तू का नमकीन शरबत तैयार है। इस शरबत में आप पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं।
सत्तू के नमकीन लड्डू-
सत्तू के नमकीन लड्डू बनाकर आप सफर पर भी ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप सत्तू बड़े बर्तन में लेना होगा। अब इसमें महीन काटा प्‍याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, काला नमक, सरसों का तेल और घर में रखे आम के अचार का मसाला मिलाएं। सभी को अच्छे से मिक्स करें और जरूरत के मुताबिक पानी मिलाएं। इस मिक्स से छोटे छोटे लड्डू बनाएं और सर्व करें।

Next Story