Begin typing your search above and press return to search.
Makeup & Skincare

Troubled by dark lips : क्या आप भी है डार्क होंठों से परेशान, तो ना लें टेंशन, पिंक बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय...

Rohit Banchhor
12 Jun 2023 11:08 AM GMT
Troubled by dark lips
x

Troubled by dark lips : हर कोई सुंदर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करता। कोई घरेलू नुस्खे अपनाता है तो कोई पार्लर जाने का शौक रखता है या कह सकते तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे को सुंदर बनाने के लिए ज्यादातर लोग होंठ का भी खास ख्याल रखते हैं। काले होंठ …

Troubled by dark lips

Troubled by dark lips : हर कोई सुंदर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करता। कोई घरेलू नुस्खे अपनाता है तो कोई पार्लर जाने का शौक रखता है या कह सकते तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे को सुंदर बनाने के लिए ज्यादातर लोग होंठ का भी खास ख्याल रखते हैं। काले होंठ हो जाने पर टेंशन ले लेते हैं। आज हम आपके लिए काले होंठों को कैसे गुलाबी बनाए, जिससे लोग देखते ही रह जाएं तो इसी के लिए आज टिप्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने डार्क लिप्स को पिंक बना सकते हैं।

Read More : Lips Care Tips : क्या गर्मियों में फट जाते आपके होंठ, तो अपनाए ये घरेलु उपाय…

चीनी का स्क्रब-
चीनी में शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से अपने होंठों की हल्के हाथों से 2 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। चीनी के इस स्क्रब से होंठों के ऊपर जमीं मृत कोशिकाएं हट जाएंगी, जिसके बाद आपके होंठ गुलाबी दिखने लगेंगे। इस स्क्रब को आप हफ्ते में 2 बार करें।
नींबू के रस का करें इस्तेमाल-
होंठों की रंगत निखारने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना सही रहता है। होंठों पर नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है और कालेपन को दूर करता है। नींबू के रस को शहद के साथ मिलाकर होंठों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा हफ्ते में 3 से 4 बार करें आपके होंठ पिंक दिखने लगेंगे।

Read More : lunar eclipse : साल 2023 का पहला चंद्रगहण 5 मई को, जानें क्या होगा असर….

होंठ पर लगाएं खीरे का जूस-
होंठों को प्राकृतिक गुलाबी बनाने के लिए खीरे के रस को बेसन में शहद के साथ मिलाकर लगाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक होंठों पर लगा रहने दें और फिर मसाज करते हुए साफ कर लें।

Next Story