Begin typing your search above and press return to search.
Weather

Weather update : एक हफ्ते की देरी से केरल में मानसून ने दी दस्तक, छत्तीसगढ़ में 17 को एंट्री होगी मानसून...

Rohit Banchhor
8 Jun 2023 1:36 PM GMT
Weather update
x

रायपुर। Weather update केरल में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दिया। पहले यह पूर्वानुमान जताया गया था कि मानसून 1 जून को आएगा, लेकिन इस बार पूरे सात दिन की देरी के बाद मानसून का आगमन हुआ है। एक हफ्ते के बाद मानसून महाराष्ट्र और गोवा में दस्तक दे सकता है। दिल्ली सहित उत्तर …

Weather update

रायपुर। Weather update केरल में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दिया। पहले यह पूर्वानुमान जताया गया था कि मानसून 1 जून को आएगा, लेकिन इस बार पूरे सात दिन की देरी के बाद मानसून का आगमन हुआ है। एक हफ्ते के बाद मानसून महाराष्ट्र और गोवा में दस्तक दे सकता है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में इस महीने के अंत में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 17 जून के आसपास पहुंचने की संभावना जताई है।

Read More : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ धूल भरी हवाओं की चेतवानी, IMD ने जारी किया अलर्ट…

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गंभीर चक्रवात बिपरजॉय के कारण शुरुआत में इसके हल्के रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते अगले 48 घंटों के दौरान मध्य अरब सागर, तमिलनाडु, कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिमी पूर्वाेत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वाेत्तर राज्यों और केरल के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Next Story