Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

Gitanjali Aiyar passes away : दूरदर्शन की पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सास, लम्बे समय से थी बीमार...

Sharda Kachhi
8 Jun 2023 6:46 AM GMT
Gitanjali Aiyar passes away
x

नई दिल्ली। Gitanjali Aiyar passes away : दूरदर्शन की मशहूर और पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को 76 साल की उम्र में निधन हो गया. करीब 30 साल तक उन्होंने नेशनल ब्रॉडकास्टर पर अपनी सेवाएं दीं. 1971 में गीतांजलि ने दूरदर्शन जॉइन किया था. तीन दशक के कार्यकाल के दौरान उन्हें चार …

Gitanjali Aiyar passes awayनई दिल्ली। Gitanjali Aiyar passes away : दूरदर्शन की मशहूर और पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को 76 साल की उम्र में निधन हो गया. करीब 30 साल तक उन्होंने नेशनल ब्रॉडकास्टर पर अपनी सेवाएं दीं. 1971 में गीतांजलि ने दूरदर्शन जॉइन किया था. तीन दशक के कार्यकाल के दौरान उन्हें चार बार बेस्ट न्यूज एंकर का अवार्ड मिला था. उन्हें 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी दिया गया।

प्रमुख समाचार एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। लगभग तीन दशकों तक उन्होंने समाचार जगत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से स्नातक और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से डिप्लोमा किया। उन्होंने 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी जीता।

उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर शुक्रवार की रात ‘ए डेट विद यू’ लोकप्रिय शो भी प्रस्तुत किया। समाचार उद्योग में दशकों के लंबे करियर के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग में कदम रखा।

लोग ट्विटर पर अय्यर के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और उनके समय के दिनों की खबरों को याद कर रहे हैं। कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने ट्विटर पर लिखा, “हम उन दिनों को याद कर हैं जब गीतांजलि अय्यर जी ने हमारे टीवी स्क्रीन की शोभा बढ़ाई थी। हमारे समाचार देखने के अनुभवों पर एक अमिट छाप छोड़ी थी। उनके असामयिक निधन से मन काफी दुखी है। उन्हीं शांति मिले।

Next Story