Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Anushka's Dinner Time: अनुष्का शर्मा शाम के 6 बजे ही कर लेती है डिनर, जाने आखिर क्यों और क्या है इसके फायदे...

Sharda Kachhi
8 Jun 2023 2:41 AM GMT
Anushkas Dinner Time
x

मुंबई : खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए सेलिब्रिटीज कड़ी मेहनत करते हैं. बॉडी को सही शेप में रखने के लिए वे कई तरीके अपनाते हैं. हम सभी अक्सर उनकी फिटनेस देख, उनके जैसा बनना चाहते हैं लेकिन क्या हम सभी वो सब करते हैं, जो वे करते हैं. सबसे ज्यादा फिट एक्ट्रेस …

Anushka's Dinner Time

मुंबई : खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए सेलिब्रिटीज कड़ी मेहनत करते हैं. बॉडी को सही शेप में रखने के लिए वे कई तरीके अपनाते हैं. हम सभी अक्सर उनकी फिटनेस देख, उनके जैसा बनना चाहते हैं लेकिन क्या हम सभी वो सब करते हैं, जो वे करते हैं. सबसे ज्यादा फिट एक्ट्रेस में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम भी है. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी काफी फिट हीरोइन है और मां बनने के बाद भी वे बहुत जल्दी खुद को पुरानी शेप में ले आईं। इसके पीछे उनके डिनर करने का टाइम है, जिसके बारे में वो एक इवेंट के दौरान बता बैठी। आपको एक्ट्रेस का डिनर टाइम जानकर काफी हैरान होगी, क्योंकि आप इस बारे में बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा सकते।

शाम 6 बजे तक कर लेती हैं डिनर

विराट कोहली के साथ इवेंट में पहुंची अनुष्का शर्मा बेहद फिट नजर आ रही थीं। सवाल-जवाब के बीच में उन्होंने अपनी फिटनेस का राज डिनर के टाइम को बताया। उन्होंने बताया कि वो शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक डिनर कर लेती हैं और रात 9:30 बजे तक हर हाल में सो जाती हैं। उनके डिनर टाइम तक तो गर्मी में सूरज भी नहीं डूबता है।

इतने बजे तक हो जाता है लंच-
अनुष्का शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सिर्फ यही लाइफस्टाइल चेंज किया है कि उनका खाने का वक्त बिल्कुल बदल गया है। वो दोपहर का लंच भी सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक कर लेती हैं। इन बदलावों से उन्हें कई सारे फायदे मिले हैं, जिनके बारे में भी उन्होंने बताया।

सूर्यास्त से पहले डिनर करने के फायदे-

बॉडी को ज्यादा आराम मिला
नींद गहरी हुई
नींद से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर हुई
सुबह तरोताजा उठने लगीं
एनर्जी बढ़ने लगी
फोकस और थिंकिंग क्लीयर हुई​

मगर अनुष्का का ये टिप रखें ध्यान-
अनुष्का ने बताया कि किसी भी सेलिब्रिटी को आंख बंद करके फॉलो नहीं करना चाहिए, जबतक कि वो एक्सपर्ट ना हो। आप उस डाइट या हेल्थ टिप को फॉलो करें, जो आपके लिए बेस्ट हो। क्योंकि, हर इंसान की बॉडी, हेल्थ कंडीशन और फिजिकल एक्टिविटी अलग होती है।

-इंटरमिटेंट फास्टिंग में भी जल्दी करते हैं डिनर-
आजकल सेलिब्रिटीज के बीच इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी पॉपुलर है। हालांकि, अनुष्का ने इसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया। लेकिन मनोज बाजपेयी, भारती सिंह जैसे अनेक सेलिब्रिटी शाम तक डिनर कर लेते हैं और उसके कम से कम 12 घंटे बाद सुबह ही कुछ खाते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग 6 घंटे, 12 घंटे या 18 घंटे काफी तरीकों से की जा सकती है।

Next Story