Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Vastu Tips For Sleeping : सोते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जेब में नहीं बचेगी फूटी कौड़ी

Sharda Kachhi
7 Jun 2023 2:41 AM GMT
Vastu Tips For Sleeping :
x

Vastu Tips For Sleeping :

Vastu Tips For Sleeping : इंसान की जिंदगी में अच्छा और बुरा वक्त कभी भी आ सकता है, लेकिन कुछ परेशानियां ऐसी होती हैं जिनकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो पाती। कर्ज में डूबा होना एक ऐसा ही संकट है। कर्ज से उबरना आसान नहीं है। कई बार इंसान की पूरी जिंदगी कर्ज चुकाने …

Vastu Tips For Sleeping :
Vastu Tips For Sleeping :

Vastu Tips For Sleeping : इंसान की जिंदगी में अच्छा और बुरा वक्त कभी भी आ सकता है, लेकिन कुछ परेशानियां ऐसी होती हैं जिनकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो पाती। कर्ज में डूबा होना एक ऐसा ही संकट है। कर्ज से उबरना आसान नहीं है। कई बार इंसान की पूरी जिंदगी कर्ज चुकाने में निकल जाती है। ऐसे हालात के लिए हमारी गलतियां भी जिम्मेदार होती हैं।

Vastu Tips For Sleeping : वास्तु शास्त्र के अनुसार, नींद एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्रिया है जो न केवल शरीर को कुछ आवश्यक आराम देती है, बल्कि आपके दिमाग को भी थोड़ी शांति देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की सोने से जुड़े भी कुछ वास्तु नियम है जिसका पालन करना अनिवार्य है। यदि आपने उन नियमों का पालन नहीं किया तो आप आर्थिक रूप से कमज़ोर हो सकते हैं। इसीलिए वास्तु शास्त्र कहता है कि सोने से पहले इन आदतों का पालन करना ज़रूरी है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो आदतें।

read more : Aaj Ka Rashifal (07 June) : इन 3 राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का भी हाल

सोने से पहले ध्यान रखें ये बातें
सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करना बंद करने के साथ उसे अपने आसपास भी नहीं रखना चाहिए। यदि आपने अपने बैडरूम में या बिस्तर के नीचे भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रख लिए तो इसका आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है ।
बहुत से लोग सुबह उठने के तकिये नीचे अलार्म घड़ी रखते हैं। तकिये के नीचे अलार्म घड़ी रखने से प्रेम संबंधों में तनाव उतपन्न होता है। इसीलिए अलार्म घड़ी हमेशा अपने बिस्तर के दाएं या बाएं तरफ रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय तकिए के नीचे पर्स रखकर नहीं सोना चाहिए। पर्स में माता लक्ष्मी का वास होता है और तकिये के नीचे पर्स दबाकर सोने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।
अक्सर लोग किताब पढ़ते पढ़ते उसे तकिये के नीचे रख कर सो जाते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि यदि आप ऐसा करते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में किताब, अखबार आदि को बुध ग्रह से जोड़ा जाता है और उन्हें सही स्थान पर न रखने से बुध ग्रह कमजोर होता है।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story