Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Elephant attack : झुंड से बिछड़े हाथी ने वृद्ध महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, वन विभाग ने किया अलर्ट...

Rohit Banchhor
7 Jun 2023 10:20 AM GMT
Elephant Attack
x

अंबिकापुर। Elephant attack प्रदेश के कुछ ग्रामीण इलाकों में हाथियों के हमले की खबर लगातार आती रहती है। कहीं हाथी के झुंड सब तहस-नहस कर के चले जाते हैं। तो कहीं ग्रामीणों को कुचलकर मार देते हैं। ऐसी ही एक खबर अंबिकापुर से आई है। जहां डोरी संग्रहण करने के दौरान हाथी ने एक वृद्ध …

Elephant Attack

अंबिकापुर। Elephant attack प्रदेश के कुछ ग्रामीण इलाकों में हाथियों के हमले की खबर लगातार आती रहती है। कहीं हाथी के झुंड सब तहस-नहस कर के चले जाते हैं। तो कहीं ग्रामीणों को कुचलकर मार देते हैं। ऐसी ही एक खबर अंबिकापुर से आई है। जहां डोरी संग्रहण करने के दौरान हाथी ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

Read More : Elephant attack : हाथियों ने फिर एक वृद्ध की जान, घर को किया तहस नहस, मौके पर पहुंचे विधायक…

बता दें कि ग्राम झेराडीह में एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला डोरी संग्रहण करने गई थी। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों को पता चलते ही महिला को रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि दल से बिछड़ा हाथी बगीचा रेंज से होकर आज सुबह वन पारीक्षेत्र लुंड्रा पहुंचा था।

Next Story