Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Big News : गंभीर बीमारी प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र ध्रुव का निधन, बन चुके थे एक दिन के कलेक्टर, CM बघेल ने साथ में किया था भोजन...

Sharda Kachhi
6 Jun 2023 3:11 AM GMT
CG Big News
x

गरियाबंद। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 1 दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया है। इस खबर के बाद परिजनों समेत आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र ध्रुव लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। इस बिमारी …

CG Big Newsगरियाबंद। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 1 दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया है। इस खबर के बाद परिजनों समेत आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र ध्रुव लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे।

इस बिमारी के कारण बचपन में ही उनका शरीर बुजुर्गों जैसा हो गया था। उनसे जब पूछा गया था की उनका सपना क्या है तो उन्होंने बताया था कि उनको कलेक्टर बनना है। इसके बाद उनके इस सपने को पूरा करते हुए राज्य शासन ने 2 साल पहले उन्हें एक दिन का कलेक्टर बनाया था। इतना ही नहीं सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें अपने निवास में आमंत्रित कर उनके साथ भोजन भी किया था।

CG Big News

एक दिन का कलेक्टर बनाकर CM बघेल ने पूरा किया था शैलेंद्र का सपना

बता दें कि 2021 में प्रोजेरिया से पीड़ित मेडकी डबरी के शैलेंद्र ध्रुव को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया गया था, डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा ने शैलेंद्र को उनके घर लेने पहुंची थी। वहीं कलेक्टर निलेश क्षीर सागर सारे प्रोटोकॉल का पालन किया. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसपी कान्फ्रेंस में शैलेंद्र ध्रुव को अपने बगल में बैठाया.था सारे उच्च अधियाकारियो से उसकी मुलाकात भी कराई थी।

Next Story