Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Goofy Paintal passed away : दुखद - महाभारत के 'शकुनि मामा' का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबी इंडस्ट्री

Sharda Kachhi
5 Jun 2023 6:27 AM GMT
Goofy Paintal passed away :
x

Goofy Paintal passed away :

Goofy Paintal passed away : मुंबई : मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। Goofy Paintal passed away : बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो 'महाभारत' को …

Goofy Paintal passed away :
Goofy Paintal passed away :

Goofy Paintal passed away : मुंबई : मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Goofy Paintal passed away : बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो 'महाभारत' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अब अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे।

READ MORE : CG Weather Update : चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी…

Goofy Paintal passed away : पिछले काफी टाइम से उनकी सेहत खराब चल रही थी। अब इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने एक मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि उम्र संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ निधन हुआ है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Goofy Paintal passed away : आपको बता दें कि गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार शाम को चार बजे किया जाएगा। उम्मीद है कि सिनेमा जगत के कई दिग्गज और बड़े सितारे उनकी इस अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। गूफी के जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Next Story