Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Naxal Breaking : नक्सलियों ने फिर की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट से CRPF के 2 जवान बुरी तरह घायल...

Sharda Kachhi
5 Jun 2023 7:14 AM GMT
CG Naxal Breaking
x

बीजापुर। वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीणों व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट से 2 जवान घायल हो …

CG Naxal Breakingबीजापुर। वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीणों व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट से 2 जवान घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि 2 जवान जो घायल हुए हैं, वो केरिपु 85वीं वाहिनी के है। घटना टेकामेटा पहाड़ी के पास हुआ है। थाना गंगालूर क्षेत्र का मामला है।

Next Story