Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : प्रेमी ने की महिला चपरासी की हत्या, लिव इन में रह रहे थे दोनों, आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
5 Jun 2023 9:42 AM GMT
CG Crime
x

बालोद। CG Crime जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडेपारा में किराए के मकान में 4 साल से लिव इन में रहने वाले जोड़े में विवाद के बाद अधेड़ प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम …

CG Crime

बालोद। CG Crime जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडेपारा में किराए के मकान में 4 साल से लिव इन में रहने वाले जोड़े में विवाद के बाद अधेड़ प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : CG Crime : अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अवैध संबंध बना हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार…

बता दें कि आरोपी गंगाधर टंडन 50 वर्ष और सीमा धनगुल 40 वर्ष 4 साल से पांडेपारा में किराए के मकान में लिव इन में रह रहे थे। गंगाधर टंडन उम्र 50वर्ष और 40 वर्षीय महिला रह रहे थे। बताया जाता है कि बीती रात करीब ढाई बजे उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी गंगाधर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी।

Read More : CG Crime : नर्सरी में खून से सनी मिली युवक की लाश, शरीर में दिखे गहरे चोट के निशान, पुलिस की जांच में खुलेगा सारा राज!

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी और आसपास खाने पीने का सामान था। पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है वह एक कृषि उपज मंडी में चपरासी के रूप में कार्यरत थीं। उसके पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। वहीं उसके साथ रहने वाला गंगाधर टंडन भी विवाहित है। उसका तबादला होने के बाद कवर्धा में कृषि उपज मंडी में लाइन इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है और उसका परिवार कवर्धा में रहता है। पुलिस ने आरोपी गंगा दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story