- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- Lightning : बाइक सवार...
Lightning : बाइक सवार तीन भाईयों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की गई जान, दो घायल...
दुर्ग। Lightning जिले के उतई थाना क्षेत्र में रविवार की शाम बाइक सवार तीन भाईयों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि तीनों भाई डेम में नहाने के बाद …
दुर्ग। Lightning जिले के उतई थाना क्षेत्र में रविवार की शाम बाइक सवार तीन भाईयों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि तीनों भाई डेम में नहाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : Lightning : आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की गई जान, सीएम ने की परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे देने की घोषणा…
बता दें कि ग्राम डुंडेरा निवासी योगेश साहू 24 वर्ष अपने दो भाइयों के साथ गांव के ही डेम में नहाने के लिए गया था। वहां से तीनों नहाने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। अभी वे रास्ते में पहुंचे ही थे कि तेज आवाज के साथ बिजली बाइक पर आ गिरी। इस हादसे में सुभाष की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई झुलस गए है।