Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : महिला ने सरई फल चुनने लगाई आग, खुद झुलस गई, हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
4 Jun 2023 12:15 PM GMT
CG News
x

कवर्धा। CG News जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी कला के जंगल में खुद के लगाए आग में एक महिला झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग में झुलसी महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है। Read More : CG News : कुएं में युवक की …

CG News

कवर्धा। CG News जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी कला के जंगल में खुद के लगाए आग में एक महिला झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग में झुलसी महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है।

Read More : CG News : कुएं में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच तें जुटी…

बता दें कि वनांचल ग्राम सिवनी कला गांव के जंगल में एक महिला सरई फल चुनने गई थी। सरई फल चुनने के लिए महिला ने पत्तों में आग लगाया। दरअसल, सूखे पत्तों के कारण फल चुनने में असुविधा होती है। इसलिए महिला ने पत्तों में आग लगा दी। आग बुझाते हुए फल चुनने के दौरान महिला आग की चपेट में आ गई।

Read More : CG News : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, खुशी से फूले प्रदेशवासी…

जब तक आस पास के लोग बचाते तब तक महिला के हाथ पैर और पीठ झुलस चुके थे। आग में झुलसी महिला को किसी तरह सभी गांव लेकर पहुंचे, फिर 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। हालांकि महिला की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Next Story