Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अवैध संबंध बना हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
4 Jun 2023 4:05 PM GMT
CG Crime
x

एमसीबी, एसके मिनोचा। CG Crime अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जिले की केल्हारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता अवैध संबंध के कारण आरोपी ने महिला की हत्या की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 मई के शाम 5 बजे …

CG Crime
एमसीबी, एसके मिनोचा। CG Crime अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जिले की केल्हारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता अवैध संबंध के कारण आरोपी ने महिला की हत्या की है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 मई के शाम 5 बजे पुलिस को ग्राम तिलोखन के जंगल के बीही नाला में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्ती पुलिस ने नान बाई 27 वर्ष के रूप में की।

Read More :
CG Crime : नर्सरी में खून से सनी मिली युवक की लाश, शरीर में दिखे गहरे चोट के निशान, पुलिस की जांच में खुलेगा सारा राज!

मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही थी, तभी पुलिस ने आरोपी अरविंद जोगी 38 वर्ष निवासी ग्राम कर्रावन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो आरोपी ने बताया कि उसका नान बाई के साथ अवैध संबंध था। जिससे उसे रास्ते से हटाने के लिए नान बाई की हत्या करने की योजना बनाई और उसे रास्ते से हटा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story