Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Bihar News : गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल के 100 फीट का हिस्सा नदी में गिरा, देखें खौफनाक वीडियो...

Rohit Banchhor
4 Jun 2023 3:20 PM GMT
Bihar News
x

भागलपुर। Bihar News बिहार के भागलपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा पर बन रहा सुलतानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल फिर भरभराकर नदी में समा गया। बताया जाता है कि 30 से ज्यादा स्लैब यानी करीब 100 फीट का हिस्सा ढह गया है। इस पुल का निर्माण खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के …

Bihar News

भागलपुर। Bihar News बिहार के भागलपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा पर बन रहा सुलतानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल फिर भरभराकर नदी में समा गया। बताया जाता है कि 30 से ज्यादा स्लैब यानी करीब 100 फीट का हिस्सा ढह गया है। इस पुल का निर्माण खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए किया जा रहा था। पूल ध्वस्त होने की घटना को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। इस पुल की लागत करीब 1750 करोड़ रुपये है।

Read More : Bihar News : छात्र मालगाड़ी पर चढ़कर बना रहा था रील, करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा…

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में भी इस पुल का सेगमेंट गिर गया था। बिहार के भागलपुर में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। गंगा पर बन रहा सुलतानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल फिर भरभराकर नदी में समा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुल गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो सामने आया है।

देखते ही देखते पूरा पुल गंगा नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा है। हालांकि अभी तक पुल गिरने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

Next Story