Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

BIG NEWS : सुरक्षाबलों का मेगा प्रहार, नक्सल संगठन के 6 सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ में उगलेंगे कई गहरे राज!

Sharda Kachhi
4 Jun 2023 7:00 AM GMT
BIG NEWS :
x

BIG NEWS :

BIG NEWS : राज्य में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सली संगठन पीएलएफआई के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी झारखंड के खूंटी जिले से हुई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। …

BIG NEWS :
BIG NEWS :

BIG NEWS : राज्य में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सली संगठन पीएलएफआई के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी झारखंड के खूंटी जिले से हुई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

पीएलएफआई के छह सदस्य गिरफ्तार
BIG NEWS :खबर के अनुसार, पीएलएफआई के दो सदस्यों को शुक्रवार शाम खूंटी जिले के बुरजु रुई टोला इलाके से गिरफ्तार किया था। दोनों नक्सली लोगों से उगाही करने आए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार, पीएलएफआई की स्लिप, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान संजय मुंदरी (32 वर्षीय) और एसी रामे (28 वर्षीय) के रूप में हुई है।

READ MORE : Odisha Train Accident : भयानक ट्रेन हादसे की वजह आई सामने, रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव ने कहा जांच हुई पूरी, जल्द ही सौपी जाएगी रिपोर्ट…

BIG NEWS : वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह गिरफ्तारी खूंटी के जंगल के इलाके में स्थित तुयु गांव से हुई। इन गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अजय धान उर्फ सोमा धान, चंदन होरो, जतरु हेरेंज और मनी मुंडा के रूप में हुई है। इनके पास से भी पुलिस ने एक राइफल, एक पिस्टल, एक कार्बाइन और तीन मोबाइल फोन और पीएलएफआई की 10 स्लिप बरामद की हैं।

72 घंटे में 10 की गिरफ्तारी
BIG NEWS : खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 72 घंटे में पीएलएफआई के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले गुरुवार को भी रेगडे इलाके के जंगलों में भी चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि सीपीआई (भाकपा) से टूटकर पीएलएफआई बना है।

Next Story