Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

UP News : कलयुगी मां ने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, खुद को जलाया जिंदा, हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
3 Jun 2023 1:50 PM GMT
UP News
x

मिर्जापुर। UP News जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचरा में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश आया है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और कमरे में जाकर खुद पर आग लगा ली। ग्रामीणों ने …

UP News
मिर्जापुर। UP News जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचरा में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश आया है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और कमरे में जाकर खुद पर आग लगा ली। ग्रामीणों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों का शव बाहर निकाल लिए है। वहीं तीसरे को कुएं से बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Read More : UP News : सुहागरात की सुबह कमरे में मिलीं दूल्हे-दुल्हन की लाश, घर में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि ग्राम पचरा निवासी अमरजीत कोल मजदूरी करता है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात अमरजीत का अपनी पत्नी चंदा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद शनिवार की सुबह फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। जिससे नाराज चंदा ने अपने तीन बच्‍चों 8 वर्षीय आकाश, 2 वर्षीय बेटी कृति व 1 वर्षीय बेटी अनु को पास में मौजूद कुएं में ले जाकर बारी-बारी फेंक दिया। इसके बाद खुद कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद करके आग लगा ली। वही उसके तीनों बच्चे कुछ देर में डूब गए। कृति और अनु की मौत हो गई। दोनों के शव ग्रामीणों ने कुएं से निकाल लिए है। बड़े बेटे आकाश की तलाश जारी है। वहीं अमरजीत की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Next Story