Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Odisha Train Accident Live : ओडिशा में भीषण रेल हादसा- मृतकों की संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 से ज्यादा... एक दिन का राजकीय शोक

Sharda Kachhi
3 Jun 2023 2:23 AM GMT
Odisha Train Accident Live : ओडिशा में भीषण रेल हादसा- मृतकों की संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 से ज्यादा... एक दिन का राजकीय शोक
x

Odisha Train Accident Live : बालासोर : ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हो गया। यहाँ तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे में 233 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायल 900 से ज्यादा यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। …

Odisha Train Accident Live : बालासोर : ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हो गया। यहाँ तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे में 233 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायल 900 से ज्यादा यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Odisha Train Accident Live :ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। यहां, बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में 233 लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

READ MORE : CG News : महोरा तथा रजौली गौठान में दीदियों ने मुर्गीपालन कर गढ़ी सफलता की कहानी, कहा आर्थिक रूप से सक्षम होना वास्तव में है सुखद अनुभूति…

Odisha Train Accident Live :अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बहनगाबाजार में हावड़ा से बेंगलुरु जा रही 12864 एक्सप्रेस के कई कोच शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पटरी से उतर गए और साथ वाले ट्रैक पर जा गिरे। इसी दौरान, उस ट्रैक पर 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और पलटे डिब्बों से टकरा गई। इससे कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकालना शुरू किया। बाद में एनडीआरएफ, राज्य सरकार और वायुसेना ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

मुआवजे का किया एलान
Odisha Train Accident Live :वहीं, हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने जताया दुख
Odisha Train Accident Live :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Next Story