Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

naxalites surrender : ईनामी नक्सली सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुनर्वास नीति के तहत दी जाएगी सुविधाएं...

Rohit Banchhor
2 Jun 2023 10:02 AM GMT
naxalites surrender : ईनामी नक्सली सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुनर्वास नीति के तहत दी जाएगी सुविधाएं...
x

सुकमा। naxalites surrender जिले में एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दूसरी बटालियन के अधिकारियों के सामने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा से निराशा का हवाला देते हुए सरेंडर किया है। Read More …

सुकमा। naxalites surrender जिले में एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दूसरी बटालियन के अधिकारियों के सामने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा से निराशा का हवाला देते हुए सरेंडर किया है।

Read More : Naxalite Surrender : ईनामी महिला नक्सली समेत तीन ने किया सरेंडर, किया प्रोत्साहन राशि प्रदान…

पुलिस ने उनकी पहचान माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा के रूप में की है। राजा पर एक लाख रुपये का इनाम था। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे नक्सलियों के लिए जिला पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नार्काेम’ से भी प्रभावित थे। पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Next Story