Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

IPL 2023 : माही की सेना ने जीत लिया रण! आईपीएल 2023 का खिताब CSK के नाम, धोनी ने संन्यास को लेकर कही ये बात

Sharda Kachhi
30 May 2023 3:58 AM GMT
IPL 2023 :
x

IPL 2023 :

IPL 2023 : नई दिल्ली : आईपीएल 2023 का खिताब माही की सेना यानी चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया है। बारिश से बाधित फाइनल में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास को …

IPL 2023 :
IPL 2023 :

IPL 2023 : नई दिल्ली : आईपीएल 2023 का खिताब माही की सेना यानी चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया है। बारिश से बाधित फाइनल में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह फैंस ने प्यार दिखाया है, ऐसे में वह अगला सीजन खेलकर उन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं।

IPL 2023 : मैच के बाद धोनी ने होस्ट से कहा- आप मेरे संन्यास को लेकर जवाब खोज रहे हैं? परिस्थिति के मुताबिक देखें तो यह मेरे संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। लेकिन इस साल मैं जहां भी रहा हूं, मेरे लिए फैंस ने जितना प्यार और स्नेह दिखाया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहना आसान होगा। हालांकि, मेरे लिए सबसे मुश्किल बात यह होगी कि अगले नौ महीनों तक कड़ी मेहनत करूं और फिर वापस आकर आईपीएल का कम से कम एक और सीजन खेलूं।

READ MORE : Ganga Dussehra 2023: आज गंगा दशहरा पर इन उपायों से करें मां गंगा की आराधना, प्राप्त होगी भगवान विष्णु की अनंत कृपा, जानें शुभ योग-शुभ मुहूर्त और महत्व

IPL 2023 : धोनी ने कहा- काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए 6-7 महीने हैं। यह मेरी तरफ से तोहफे की तरह होगा। यह मेरे लिए आसान नहीं है, लेकिन फैंस के लिए यह तोहफा है। जिस तरह से उन्होंने अपना प्यार और स्नेह दिखाया है, मुझे लगता है कि मुझे उनके लिए कुछ करना चाहिए। आप केवल इसलिए भावुक हो जाते हैं क्योंकि यह मेरे करियर का आखिरी हिस्सा है।

Next Story