Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : रात के अंधेरे में साइकिल सवार पति-पत्नी खाई में गिरे, पति की गई जान...

Rohit Banchhor
30 May 2023 3:01 PM GMT
CG Accident News :
x

CG Accident News :

कोरबा। CG News जिले के गोपालपुर मोड़ में स्थित खर्रीनाला पुलिया के पास बीती रात साइकिल सवार अधेड़ दंपत्ति गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि दंपत्ति जन सेवा केन्द्र चैतमा …

CG Accident News :
CG Accident News :

कोरबा। CG News जिले के गोपालपुर मोड़ में स्थित खर्रीनाला पुलिया के पास बीती रात साइकिल सवार अधेड़ दंपत्ति गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि दंपत्ति जन सेवा केन्द्र चैतमा से पैसा निकालकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Read More : CG Accident : दो ट्रक आपस में भिड़ी, एक चालक की मौत, दूसरा घायल…

बता दें कि ग्राम तिलईकुंडी निवासी फेकुराम धनवार 56 वर्ष अपनी पत्नी चरण बाई 55 वर्ष के साथ कल दोपहर को रूपये निकालने के लिए साइकिल से अपनी पत्नी को बिठाकर लोकसेवा केन्द्र चैतमा आया था। यहां लोकसेवा केन्द्र में सरवर डाउन होने के कारण रूपए नहीं निकलने पर देर शाम को निराश होकर फेकुराम धनवार अपनी पत्नी को वापस साइकिल में बिठाकर अपने घर ग्राम तिलई कुंडी के लिए रवाना हुआ।

Read More : CG News : नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

तभी गोपालपुर मोड़ पर खर्रीनाला पुलिया के पास साइकिल से फेंकुराम पहुंचा ही था कि अचानक साइकिल अनियंत्रित हो गई और पत्नी समेत खाई में गिर पड़ा। इस हादसे में फेकुराम के सिर में पत्थर से गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Next Story