Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Akanksha Dubey Case Update : आकांक्षा दुबे की मौत के बाद आया नया मोड़, अभिनेत्री के अंडरगारमेंट्स में मिले स्पर्म, अब पुलिस इन अभिनेताओं का कराएगी DNA टेस्ट...

Sharda Kachhi
30 May 2023 7:03 AM GMT
Akanksha Dubey Case Update
x

पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस के अंडर गारमेंट्स में सीमेन मिले हैं। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के आने बाद मामले में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों को डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से इसके लिए …

Akanksha Dubey Case Updateपटना: भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस के अंडर गारमेंट्स में सीमेन मिले हैं। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के आने बाद मामले में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों को डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से इसके लिए डीएनए टेस्ट की इजाजत मांगी है।DCP वरुणा जोन वाराणसी अमित कुमार ने बताया कि आकांक्षा की मौत के बाद बिसरा, कपड़े, वेजाइनल और एनल स्वैब पैथॉलाजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल्स लिए गए थे। इसमें से कपड़े की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें एक्ट्रेस के कपड़ों पर स्पर्म मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के कपड़ों की जांच की गई है और रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं, जिसके बाद इस मामले की जांच तेज हो गई है। दरअसल आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म मिले हैं। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के आने बाद मामले में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों को डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से इसके लिए डीएनए टेस्ट की इजाजत मांगी है।

पुलिस Akanksha Dubey मामले में आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय के डीएनए सैंपल लेगी और आगे जांच करेगी। समर सिंह और संजय सिंह एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं। संदीप सिंह के साथ आकांक्षा को आखिरी बार देखा गया था। आत्महत्या से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थीं।

इससे पहले, एएनआई से बात करते हुए वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा था, ‘मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले को देखने का अनुरोध करता हूं। आकांक्षा के परिवार के सदस्यों ने सीबीआई जांच की मांग की है क्योंकि उन्हें अब वाराणसी पुलिस पर भरोसा नहीं है। आकांक्षा की मां के अनुसार, सिंगर समर सिंह आकांक्षा को परेशान करते थे। आकांक्षा के परिवार वालों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।’

आकांक्षा दुबे के कथित सुसाइड केस में समर सिंह आरोपी है। वाराणसी पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया। 25 वर्षीय एक्ट्रेस को 26 मार्च को कपड़े के एक टुकड़े के साथ पंखे से लटका हुआ पाया गया था। उन्होंने कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘कसम पैदा करने वाले की 2’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘वीरोन’ शामिल हैं।

Next Story