Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : रेलवे फाटक पर काम कर रहे मजदूरों पर गिरी बिजली की तार, 8 की गई जान, कई घायल...

Rohit Banchhor
29 May 2023 11:27 AM GMT
Big Accident
x

धनबाद। Big Accident झारखंड के धनबाद से एक बड़ी खबर आ रही है। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि 25000 वोल्ट का बिजली का तार गिरने से 8 लोगों की मौके …

Big Accident

धनबाद। Big Accident झारखंड के धनबाद से एक बड़ी खबर आ रही है। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि 25000 वोल्ट का बिजली का तार गिरने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईं घटना को लेकर रेल परिचालन रोका गया। सभी मृतक ठेका मजदूर बताए जा रहे हैं। यह घटना पोल लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ है।

Read More : Big Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो पिकअप को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराई, 7 छात्रों की गई जान…

इस घटना के बाद कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जाता है कि कालका से हावड़ा जा रही डाउन नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर रोका गया। हावड़ा से बीकानेर जा रही प्रताप एक्सप्रेस को धनबाद स्टेशन पर रोक दिया गया है। रेलवे अधिकारी और रेलवे के डॉक्टर सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्घटना राहत मेडिकल यान धनबाद से खुल चुकी है। बिजली के तार से कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है।

Next Story