Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Rupees 2000 Note : 2000 की जगह फिर दिखेंगे 1000 के नोट? जानिए क्या है RBI का मास्टरप्लान?

Sharda Kachhi
28 May 2023 6:51 AM GMT
Rupees 2000 Note :
x

Rupees 2000 Note :

Rupees 2000 Note : नई दिल्ली। बैंक में 30 सितम्बर तक 2000 रुपए के नोट वापस लिए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 (शुक्रवार) को 2000 रुपये के नोट को वापस सिस्टम में लेने का एलान किया था। ये फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है। इस पॉलिसी …

Rupees 2000 Note :
Rupees 2000 Note :

Rupees 2000 Note : नई दिल्ली। बैंक में 30 सितम्बर तक 2000 रुपए के नोट वापस लिए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 (शुक्रवार) को 2000 रुपये के नोट को वापस सिस्टम में लेने का एलान किया था। ये फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है। इस पॉलिसी में सभी बैंक 2000 रुपये के नोट को दूसरी करेंसी से एक्सचेंज करेंगे।

Rupees 2000 Note : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि 1000 रुपये के नोट को वापस लाने का अभी कोई प्रस्ताव जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, बाजार में दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर में बने रहेंगे। आप इस नोट को वैध रुप से इस्तेमाल कर सकते हैं। लोगों के पास 30 सितंबर तक नोट एक्सचेंज करवाने का मौका है।

Rupees 2000 Note : इस सवाल पर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी बाकी नोटों की तुलना में कम थी। 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा नहीं है। बड़े पैमाने पर होने वाले लेनदेन में भी इनका इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर जाने पर अर्थव्यवस्था पर मामूली प्रभाव पड़ेगा।

READ MORE: Snake in Mid Day Meal : सरकारी स्कूल के 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, मिड डे मील में निकला सांप, मचा हड़कंप

क्या कोई बड़ा नोट जारी किया जाएगा?
Rupees 2000 Note : इस सवाल का जवाब देते हुए गवर्नर ने कहा कि फिलहाल इस पर विचार नहीं किया गया है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। किसी करेंसी के बंद हो जाने का ये मतलब नहीं होता है कि उसकी जगह किसी और करेंसी को जारी किया जाएगा।

Rupees 2000 Note : आरबीआई ने नोट एक्सचेंज के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन (Rupees 2000 Note) रखी है। ऐसी उम्मीद की जी रही है कि 30 सितंबर तक लोग 2000 के नोटों को जमा कर देंगे। जो लोग विदेश में हैं, उन्हें 30 सितंबर के बाद कुछ रियायतें दी जाएंगी। अभी लोग एक दिन में केवल 2000 रुपये के 10 नोट ही बदलवा सकते हैं।

Next Story