Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की गई जान, 6 घायल...

Rohit Banchhor
28 May 2023 1:29 PM GMT
Big Accident
x

मंदसौर। Big Accident जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे के पास रविवार सुबह एक यात्री बस स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे मेें 4 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 6 यात्री घायल हो गए है। बता दें कि यात्री बस भोपाल से चलकर नीमच की …

Big Accident

मंदसौर। Big Accident जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे के पास रविवार सुबह एक यात्री बस स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे मेें 4 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 6 यात्री घायल हो गए है। बता दें कि यात्री बस भोपाल से चलकर नीमच की ओर जा रही थी। इसी दौरान मंदसौर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्प्रीड ब्रेकर पर बस अनियंत्रित हो गई और बस डिवाइडर तोड़ते हुए डाउन लेन पर पलट गई।

Read More : Big Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल…

बस में नीमच के 17 यात्री और 20 यात्री मंदसौर के सवार थे। बस सुबह करीब 8 बजे भोपाल से निकली थी। जिसे 3 बजे के आसपास मंदसौर पहुंचना था। इससे पहले हादसा हो गया। दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि बस पलटने के बाद आम लोगों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर भर्ती कराया गया है। अभी तक की जानकारी में 3-4 लोगों की मौत हुई है।

Next Story