Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल...

Rohit Banchhor
28 May 2023 10:29 AM GMT
Big Accident
x

रायगढ़। Big Accident जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता …

Big Accident

रायगढ़। Big Accident जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि यह परिवार बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

Read More : CG BIG Accident : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत-एक घायल, जानिए कहां हुआ ये खौंफनाक हादसा?

बता दें कि ग्राम जतरी निवासी तोरेश पटेल 30 वर्ष अपनी पत्नी बीना पटेल 28 वर्ष और बच्ची वेदांसी पटेल डेढ़ वर्ष व भतीजे श्रेयांश पटेल 6 वर्ष के साथ शनिवार रात को निकला था। ये सभी रानीसागर के पास पहुंचे ही थे। कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बच्चे घायल हो गए थे। उधर, घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।

Read More :
Big Accident : खाई में गिरी मजदूरों से भरी वाहन, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल…

वहीं आस-पास के लोग हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Next Story