छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच राहतभरी खबर: बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट, तीन-चार दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच राहतभरी खबर सामंने आई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज गर्जना होगी। प्रदेश में तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में दिन में तेज गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शाम-रात में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम उत्तर-प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी है। एक दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक है। इन दोनों ही सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक समुद्र से नमी आएगी। बुधवार-गुरुवार से नमी वाली हवा आने लगी है।

READ MORE: Sensex Opening Bell : निवेशकों की बल्ले-बल्ले, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में हरियाली, जानिए सेंसेक्स-निफ़्टी का हाल?

 

बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बूंदाबांदी

राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ मिमी बारिश भी हुई। अंबिकापुर में भी थोड़ी बारिश हुई है। वातावरण में नमी रहने की वजह से प्रमुख शहरों का तापमान भी थोड़ा कम है। रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नॉर्मल से एक कम है। बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग आदि जगहों पर भी पारा 40 से 42 डिग्री के बीच है। सभी जगहों पर यह सामान्य से एक-दो डिग्री कम है।

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी
हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गई है। इसके अलावा घर में बने लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है।

इसके अलावा तेज धूप के वक्त घर से बाहर नहीं निकलने को कहा जा रहा है। हल्के रंग के ढील सूती कपड़े पहनने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। घर से बाहर निकलने पर कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है और आंखों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करने की बात कही गई है।

Back to top button